बदायूं, मई 11 -- रोजगार सेवकों की हड़ताल के चलते जिले में करीब दो करोड़ के काम प्रभावित हैं। रोजगार सेवक मानदेय न मिलने समेत कुछ अन्य लंबित मांगें पूरी न होने के चलते करीब महीने भर से कलमबंद हड़ताल पर हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि जब तक बकाया मानदेय नहीं मिलेगा एवं लंबित मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। रोजगार सेवकों के लिये काम के बदले 10 हजार रुपये माह मानदेय देय है, लेकिन वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से रोजगार सेवक परेशान हैं। रोजगार सेवकों का छह माह से लेकर करीब 18 माह का मानदेय बकाया है। रोजगार सेवक इस बकाया मानदेय को मांगते-मांगते जब थक गये तब उन्होंने अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी। जिले में रोजगार सेवकों को हड़ताल पर एक महीने से अधिक हो गया है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में कच्चे, पक्के एक...