मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- प्रांतीय आह्वान पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष मुकर्रम हुसैन के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवक सपा कैंप कार्यालय पहुंचे और विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अक्टूबर 2025 से मानदेय न मिलने और मानदेय बढ़ोतरी न होने के कारण प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक गंभीर और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रांतीय बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे सामूहिक कलमबंद ...