गंगापार, अप्रैल 22 -- विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ को ज्ञापन सौंपा।ब्लॉक अध्यक्ष भुआल सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बीडीओ मनोज कुमार सिंह को अवगत कराया कि बीते आठ महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी प्रयागराज को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय भुगतान की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।शंकरगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत रोजगार सेवक 1 मई 2025 तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान...