हमीरपुर, अप्रैल 23 -- कुरारा। विकास खंड कार्यालय में कार्यरत ग्राम रोज़गार सेवक को दस माह से मानदेय न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन धरना में बैठ गए है। रोजगार सेवको का आज आठवें दिन धरना जारी रहा। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यरत मनरेगा रोजगार सेवकों का मानदेय दस माह से लंबित पड़ा हुआ है। जिसको लेकर एक सप्ताह से रोजगार सेवक ब्लाक कार्यालय के सामने प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है। धरना का आठवां दिन है। लंबित भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक स्थित खराब हो गई है। मजबूरी में भुगतान के लिए धरना पर बैठना पड़ा। धरना में संजय कुमार, गुलाब सिंह, प्रवीण कुमार, रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश चंद्र, कमलेश, सूर्यकांत द्विवेदी, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, रविन्द्र सिंह ,अजय कुमार आदि रोजगार सेवक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.