बलिया, जनवरी 22 -- बैरिया। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर गुरुवार को जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पालिटेक्निक इब्राहिमाबाद में हुआ। मंडलीय कार्यालय वाराणसी से सहायक निदेशक सुभाष चंद्र ने बताया कि योजना के तहत गांवों और शहरों में उद्योग लगाने के बैंक से 50 लाख तक ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सामान्य पुरुष को 25, पिछड़ी व एससी तथा सभी वर्ग की महिलाओं को 35 फीसदी सब्सिडी मिलती है। कार्यक्रम के आयोजक जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र जयप्रकाश नगर के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग लगाने से संबंधित प्रशिक्षण जैसे पत्तल-दोना,अगरबत्ती, पलंबरिंग,सिलाई कढ़ाई, डिटर्जेन्ट पाउडर, वेस्ट वुड,वुडेन टॉयज के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। राजकीय पालिटेक्निक के प्रधानाचार...