मिर्जापुर, अगस्त 9 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के नारघाट स्थित एतिहासिक शहीद उद्यान से रविवार को रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल का शंखनाद किया गया। यहां से शुरू हुई यात्रा पूर्वांचल के दस जनपदों का भ्रमण करते हुए 12 सितंबर को वाराणसी पहुंचकर यात्रा का समापन किया जाएगा। बीस सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर अभियान यात्रा का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के लगभग सभी दल के कार्यकर्ता,पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा के शुभारंभ होने से पहले शहीद उद्यान में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेंशन,भूमिहीनों को आवासीय भूमि का अधिकार,परीक्षा में हो रही धांधली पर रोक,रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती,जस्टिस रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अति पिछड़ों का अलग आरक...