आरा, फरवरी 13 -- -बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही अंगिआव, संवाद सूत्र । स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार सरकार की पहल पर जीविका अगिआंव के सौजन्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला गरीबी उन्मूलन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। रोजगार मेले में कुल 888 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 253 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए किया गया। चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र (जॉब ऑफर) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मुकेश सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.