घाटशिला, मार्च 10 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील में विस्थापितों की नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को जोआर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरुली के नेतृत्व में विस्थापितों ने यूसील जादूगोड़ा रियर गेट सुबह आठ बजे से ही जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गेट जाम से यूरेनियम अयस्क ढुलाई करने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और वाहनों की लंबी क़तार लग गई। इस गेट जाम की सूचना पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। गेट जाम के बाद देर शाम लगभग दस घंटों बाद प्रबंधन ने संगठन को बुधवार को वार्ता का प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद गेट जाम और प्रदर्शन बंद कर दिया गया।पूर्व में प्रबंधन को सौंपा गया था मांग पत्रइस संबंध में घनश्याम बिरुली ने कहा कि विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में भी गेट जाम कर प्रबंधन को मांग पत्र दिया गया था। जिसमें हमें भरोसा दिया गया ...