घाटशिला, मार्च 9 -- जादूगोड़ा । यूसील में विस्थापितों की रोजगार, पुनर्वास समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से जोआर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरुली के नेतृत्व में विस्थापितों ने यूसील जादूगोड़ा रियर गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में जानकारी देते हुए घनश्याम बिरुली ने कहा कि प्रबंधन से कई बार विस्थापितों को रोजगार समेत अन्य मांगों पर ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसके कारण आज हम विवश होकर गेट जाम पर उतरे है। हालाकि इस गेट जाम से यूरेनियम अयस्क ढुलाई करने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...