मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। किसी भी नगर और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर बिजली, पानी और सड़क आवश्यक है। खासकर बेहतर सड़क अर्थव्यवस्था, रोजगार की रीढ़ मानी जाती है। खस्ताहाल सड़कें व्यापारिक गतिविधियों-रोजगार संवर्धन में बाधक बन रही हैं। टूटी सड़कों के कारण जहां गैर जिले के व्यापारियों का आवागमन कम हो गया है, वहीं आम लोगों के लिए भी मुसीबत बन गई है। एंबुलेंस बीच रास्ते में ही फंस जा रही है। नगर की सड़कें दुरुस्त नहीं की गई तो विकसित भारत बनाने का सपना शायद ही साकार हो पाए। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना होगा। प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक विकास की संभावनाओं से भरपूर मिर्जापुर नगर आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। नगर के व्यापारियों और आम लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ठोस प्रशासनिक हस्तक्षेप और आधारभूत सुविधाओं का विकास नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.