कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एसएन सेन पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल एवं अर्थशास्त्र विभगा की ओर से रोजगार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ काउंसलर हर्ष चौरसिया, वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. निशी प्रकाश और प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. गार्गी यादव ने किया। हर्ष चौरसिया ने छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। साथ ही, रोजगार की विभिन्न वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. निशा वर्मा, डॉ. रोली मिश्रा, डॉ. प्रीती सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...