सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में गुरुवार को एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित हुई। इसमें युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। नौकरी की तलाश में पहुंचे अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ जॉब कैंप में भाग लिया। मेले में बोनस इंजीनियर्स प्राइवेट लि. ने पैकेजिंग वर्कर व मशीन ऑपरेटर के 150 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की।

भर्ती प्रक्रिया जॉब कैंप में कुल 39 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार में भाग लिया। कंपनी के एजीएम बालकृष्ण पांडे के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद 14 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

सकारात्मक माहौल सीमित चयन के बावजूद युवाओं में रोजगार को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला नियोजन अधिकारी मुकु...