कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन में चार अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में नियोक्ता कंपनी द्वारा योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 18 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। 18 से 35 आयु वर्ग के मैट्रिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं। उम्मीवारों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र साथ लेना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...