बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय नगर का सम्मेलन सावित्री हाई स्कूल उलाव में सोमवार को आयोजित किया गया। अध्यक्षता राजीव स्वराज ने की। सम्मेलन में 25 सदस्यीय कमेटी एवं 5 सदस्यीय सचिवमंडल चुना गया। सचिव राजीव स्वराज,अध्यक्ष बिपिन कुमार, उपाध्यक्ष आरती शर्मा, सहसचिव रिया कुमारी व कोषाध्यक्ष सुरुचि कुमारी को चुना गया।

छात्रों के अधिकारों की रक्षा एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग ने कहा कि इस देश की सरकार लगातार छात्रों पर हमलावर है। केंद्र की सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से छात्रों के पाठ्यक्रम का सांप्रदायीकरण कर रही है। रोजगार विहीन शिक्षा मॉडल को गरीब-वंचित वर्ग के छात्रों पर थोपा जा रहा है। इसके खिलाफ देश भर के छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। छात्र यह मांग कर रहे ...