गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री रोजगार योजना की अगली किस्त के तहत जीविका दीदियों को दो लाख रुपये उपलब्ध कराने को लेकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर परियोजना विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और सभी जीविका दीदियों को विभाग के एमईआरवाई पोर्टल पर आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की समाप्ति के बाद पोर्टल लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत कुल 2 लाख 92 हजार जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहली किस्त के रूप में दस-दस हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। अब योजना की अगली किस्त के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाली जीविका दीदियों के रोजगार का मूल्यांकन कराया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.