गौरीगंज, फरवरी 26 -- अमेठी, संवाददाता । आरआरपीजी कालेज में सेवायोजन विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 43 कंपनियों में नौकरी करने के लिए 1351 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 952 युवाओं को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री डा.संजय सिंह व डा.अमीता सिंह ने सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी के साथ दीप जलाकर किया। डा. संजय सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह बहुत बेहतर प्रयास है। हर हाथ को काम मिले, सभी रोजगार से जुड़ें। पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं के करियर को एक नई दिशा मिलेगी। मेले में अलग-अलग कंपनियों द्वारा पंजीकरण काउंटर बनाये गये थे। इसके बाद युवाओं को उनकी पसंद के अनुरूप नौकरी के लिए साक्षात्कार हेतु चयनित किया गया। 952 युवाओं को साक्षात्...