कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- राजकीय आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं साईंनाथ प्राइवेट आईटीआई चलौली के संयुक्त तत्वावधान में साईंनाथ प्राइवेट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान निजी क्षेत्र की कंपनी कृष्णा मारुति ने 24 एवं एडको इंडिया ने कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन किया। जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 85 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 42 का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक कपिल सिंह, जिला सेवायोजन कार्यालय के व. सहायक विनोद कुमार सिंह, प्रधान सहायक निसार अहमद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.