बरेली, मई 3 -- श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को दोहना रोड स्थित इंस्टीट्यूट के कैंपस में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अनुपम कपूर व भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने किया। वहीं मेले में चयनित लोगों को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मेले में 70 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग कर 800 से अधिक का किया चयन। रोजगार मेले में 4200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। एक दिवसीय रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने चयनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.