मधुबनी, फरवरी 26 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 78 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया व 356 युवाओं को साक्षात्कार के दूसरे चरण के लिये बुलाया गया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एसडीएम दीपक कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पासवान,एसडीएच के प्रबंधक प्रभात कुमार, जिला रोजगार प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रणजीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेले मे कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लेकर ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया। कुल 1056 युवाओं ने पंजीयन कराया। 132 लोगों ने ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वरोजगार हेतु पंजीयन कराया। अन्य प्रशिक्षण के लिए 184 लोगों ...