मथुरा, मार्च 2 -- खजानी वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयासों से ब्रज कला केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 77प्रतिभागियों को रोजगार मिल गया। मेले में बुटीक, टेलरिंग, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल एवं अन्य कौशल आधारित क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न कंपनियों ने सहभागिता की। 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेले में 77 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्हें कंप्यूटर, फैशन डिज़ाइनिंग (बुटीक) एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान आईटी एवं एमएसएमई उद्यम जागरूकता विषय पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें छात्रों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथियों खजानी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन माहेश्वरी, जिला...