सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सुशासन के नवनिर्माण के नौ वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 67 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों को सूचना एवं जन संपर्क विभाग की तरफ से नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक व फोल्डर का वितरित किया गया। मेला में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेला में कुल सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यत: हिटाची कैश मैनेजमेन्ट सर्विसेज प्रा.लि., ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा. लि. राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं कृतिका एडवरटाईिंजग, राबर्ट्सगंज रही। मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों ने कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला से...