मऊ, जून 5 -- मऊ, संवददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई सहादतपुर, मऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में जनपद एवं आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 115 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में आयोजित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद कुल 53 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन के बाद नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।चयनित अभ्यर्थियों ने रोजगार का अवसर प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग का आभार जताया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योगों की आवश...