रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन
चम्पावत, जून 27 -- सतीश जोशी, चम्पावत। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। जिसमें एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज ) के प्लेसमेंट ऑफिसरअमित वर्मा ने प्रतिभाग करते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। मेले में जनपद के 65 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 52 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस अकादमी, देहरादून में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के उपरांत कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने उपस्थित युवाओं को सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं से ऐसे रोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.