फतेहपुर, मई 6 -- फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 47 अभ्यर्थियों को कॅरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया गया। वहीं रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 29 लोगो का चयन किया गया। इस मौके पर शशांक पान्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, चन्द्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, नीतू सिंह, संदीप व रामा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...