रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिला जॉब ऑफर
गौरीगंज, मई 30 -- अमेठी। संवाददाता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं ने भाग लिया। कुल 98 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 39 युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनी डिक्शन द्वारा रोजगार का प्रस्ताव दिया गया।कंपनी ने चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये से अधिक के शुरुआती पैकेज पर जॉब ऑफर किया है। चयनित युवाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा एसीसी अदाणी ग्रुप तथा सिंचाई विभाग में दो-दो अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य विवेक यादव ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.