एटा, फरवरी 27 -- शुक्रवार को जिला सेवायोजन विभाग के जिला पंचायत परिसर कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 63 अभ्यर्थियों में से 35 अभ्यर्थियों का चयन प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने किया। सेवायोजन कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में कुल तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें लैगप्रो में 41 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एडेको में 13 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से आठ अभ्यर्थियों का चयन हुआ। सुब्रोज नोएडा में नौ अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनके योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवस...