गोंडा, मार्च 24 -- गोंडा। शहर के आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेला/कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा के 1316 पंजीकृत युवाओं में से 315 को चयनित किया गया। मेले के मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त रहे। उन्होंने फीता काट कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में संवर्धन मदरसन ग्रुप द्वारा नोएडा, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु एवं पुणे के लिए 315 युवाओं का चयन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...