धनबाद, मई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ में 30 मई को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में 20 कंपनियों ने 3467 विभिन्न पदों की वैकेंसी जारी की है। रोजगार मेला सुबह 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति लेकर आना है। मेले में नौ हजार महीने से लेकर 35 हजार तक की नौकरी मिलेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों का झारखंड के किसी नियोजनालय में निबंधन होना जरूरी है। आवेदकों के पास स्थानीय रोजगार से लेकर दुबई में नौकरी पाने का अवसर है। यह भी पढ़ें- काम की खबर : 30 पद पर नियोजन के लिए कैंप 30 मई को इन सेक्टरों में अवसर: रोजगार मेले में नन-मैट्रिक, मैट्रिक, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एव...