देहरादून, सितम्बर 19 -- राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 249 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर युवाओं को संबंधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि राष्ट्रीय रोजगार मेले के 20वें संस्करण का देशभर में 45 स्थानों पर आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्हें सरकारी सेवा में शामिल होने पर युवाओं को बधाई दी। टम्टा ने कहा कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के मन में अक्सर यह जिज्ञासा र...