जहानाबाद, अप्रैल 12 -- काको प्रखंड के मनियावां गांव स्थित ब्रजनंदन इंदु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों ने 242 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बी टेक अभ्यर्थियों का लिया गया साक्षात्कार जहानाबाद, निज संवाददाता। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार मुहैया कराने वाली विज़न इंडिया की नौकरी देने वाली इकाई जस्ट जॉब्स ने रविवार को काको प्रखंड के मनियावां गांव स्थित ब्रजनंदन इंदु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। रोजगार मेले में ग्लोबल ऑटोटेक, अशोक लीलैंड, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, सुब्रोस, एमआरएफ, हिंडाल्को, सोडेक्सो और अल्ट्रा वायलेट जैसी दिग्गज कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों ने 242 10वीं, 12वीं...