प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में रविवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 241 बालिकाओं और महिलाओं का चयन किया। मेले में कुल 2128 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपनिदेशक सेवायोजन रवि शेखर, सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...