मेरठ, अप्रैल 21 -- नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंगलवार को आयोजित जॉब फेयर में 30 से अधिक कंपनियों ने भाग लेते हुए 204 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रोजगार मेले में करीब 700 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जहां टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर चयन किया। शुभारंभ चेयरमैन ब्रिजवीर सिंह और डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया ने किया। डॉ. भोमिया ने कहा कि ऐसे जॉब फेयर छात्रों को एक ही मंच पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मददगार साबित होते हैं।जॉब फेयर में आईटी, बैंकिंग, फार्मेसी, ऑटोमोबाइल व मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की गई। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए चयन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.