नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष । एक्यूरेट कॉलेज में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। संस्थान की संचालक पूनम शर्मा ने कहा कि संस्थान का मकसद छात्रों को कक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करना है। रोजगार मेले का 200 से अधिक छात्रों ने लाभ उठाया। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत छात्र अंतिम वर्ष के थे। कार्यक्रम में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...