रोजगार मेले में 20 हजार प्रतिमाह तक की मिलेगी नौकरी
प्रयागराज, जुलाई 2 -- उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सिविल लाइंस में सात जुलाई को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। मेले में निजी क्षेत्र की उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल, पेरेग्रीन सिक्योरिटी सर्विस आदि कंपनियां 500 से अधिक पदों पर 12,500 से लेकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर चयन करने आ रही है। मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक आदि उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराकर सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.