रोजगार मेले में 156 अभ्यर्थियों का चयन
गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमेठी में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 264 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 156 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। जिसमें एसआईएस सिक्योरिटी कम्पनी में 33, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन कम्पनी में 72 तथा वेल्सपन कम्पनी में 51 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी एवं राजकीय आईटीआई अमेठी के प्रधानाचार्य एमपी सिंह, शिवाकान्त द्विवेदी, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.