सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी, राबर्ट्सगंज के परिसर में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 6 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्यतः सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रालि, राबर्ट्सगंज, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज एवं कृतिका एडवरटाईजिंग, राबर्ट्सगंज, रहीं। इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों के माध्यम से कुल 53 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर सेवायोजन कार्यालय के प्रभारी अधिकारी सच्चिदानन्द, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप सिंह, मनोज, अशोक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.