शामली, दिसम्बर 11 -- जिला सेवायोजन कार्यालय शामली और राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को झिंझाना स्थित इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 148 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए प्रतिभाग करने वाली कंपनियों, उनकी चयन प्रक्रिया और प्लेसमेंट से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने रोजगार के अवसरों को पहचानने तथा करियर निर्माण पर सलाह दी। सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आर आर मैनपावर मैनेजमेंट सर्विस ने 42, एकेएस जॉब्स प्लेसमेंट ने 48, पुखराज हेल्थकेयर ने 13, होली हर्ब्स ने 28, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 17 अभ्यर्थियों का चयन किया। कुल मिलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.