बरेली, मार्च 28 -- बरेली कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना आरंभ हुई। मौका था उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले के आयोजन का। इस मेले में दसवीं और बहारवीं के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट युवा भी लाइन में लगे नजर आए। इस मेले में कुल 77 कंपनियों को आंमत्रित किया गया। लेकिन इसमें केवल 55 कंपनियों ने रोजगार मेले में अपने स्टॉल लगाए। कुल 3245 युवाओं ने भाग लेते हुए अपनी किस्मत आजमाई। जिनमें 1477 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। मेले में पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। और ये रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच बेहतर मंच प्रदान करते हैं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सरकार युवाओं को अपना रोजगार करने क...