प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले में 1172 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिया गया। रोजगार मेले के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 26 निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर कुल 392 अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेले के पहले दिन विभिन्न कंपनियो की ओर से 780 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया था। मेले में शामिल निजी क्षेत्र कंपनियों ने बड़ी संख्या में युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य जिले के अधिक से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.