बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। राजकीय पॉलीटेक्निक कुताना में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा छात्रों के साक्षात्कार के बाद 113 छात्रों को ऑफर लेटर दिए गए। संस्था के प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह रोजगार मेला आयोजित हुआ। अन्तिम वर्ष के यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, इलैक्ट्रॉनिक्स अभियन्त्रण के छात्र-छात्राओं ने इस रोजगार मेले में हिस्सा लिया। जॉब फेयर में विभिन्न औद्योगिक एवं मल्टीनेशनल कम्पनियों ने सहभागिता की तथा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर चयन प्रकिया संपन्न की। इन कम्पनियों में इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज, जैन क्लीन टेक्नोलॉजी, भगवती प्रोडक्ट , टेनेको क्लीन एयर इंडिया, एस्कॉट्र्स कुबोटा, टाटा ऑटोकॉम्ब सिस्टम आदि कम्पनियां शामिल रही। य...