गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। उचकागांव प्रखंड परिसर में गुरुवार को जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में 15 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। जहां कुल 1128 युवाओं ने रोजगार के लिए निबंधन कराया। इनमें से 216 युवाओं को मौके पर ही सीधी भर्ती दी गई। जबकि 315 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार सिन्हा, ओएसडी संदीप कुमार, परियोजना प्रबंधक जीविका विकास कुमार, रोजगार प्रबंधक राशिद असलम, सामुदायिक वित्त प्रबंधक प्रमोद कुमार व बीपीएम नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका अब ग्रामीण महिलाओं के सशक्त...