पटना, मई 27 -- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तीन दिवसीय रोजगार मेले में 10 हजार 882 युवाओं को नौकरियां मिलीं। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित मेले तीसरे दिन बुधवार को 3446 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इनमें 2533 पुरुष और 913 महिलाएं हैं। वहीं जर्मनी, जापान, यूएई, कतर, बहरीन, ओमान समेत विदेशों में 1984 प्रतिभागियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में सबसे आकर्षक नियुक्ति जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने गई। संस्थान ने डॉ. कृष्णा को मेडिसिन स्पेशलिस्ट तथा डॉ. शताक्षी को क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के पद पर 18-18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयनित किया। हेकम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपर्णा कुमारी का एचआर पद पर लगभग 88 हजार रुपये मासिक वेतन पर चयन किया। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले के दूसरे दिन 3659 को मिला रोजगार महेश ...