रोजगार मेले में 103 बेरोजगारों को मिला ऑफर लेटर
बस्ती, जुलाई 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई बस्ती में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत के प्रशासक संजय चौधरी ने दीप जलाकर किया। नोडल प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक कौशल विकास गोविंद कुमार ने संजय चौधरी को बुके देकर स्वागत किया। मेले का संचालन हरिकिशोर पांडेय व वेद प्रकाश ने किया। रोजगार मेले में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसमें बड़ी संख्या महिला प्रतिभागियों की रही। दोपहर तक 500 से ज्यादा युवक व युवतियों का पंजीकरण हो चुका था। यह भी पढ़ें- Meerut News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 121 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात साक्षात्कार के बाद 103 युवक व युवतियों को ऑफर लेटर सौंपा गया। संजय चौधरी व अन्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.