शामली, मार्च 17 -- शामली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय शामली के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित बारातघर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी मोहित बेनीवाल, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल तथा डीएम अरविंद कुमार चौहान द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 1899 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 1022 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को अतिथियों द्वारा मौके पर ही ऑफर लेटर भी वितरित किए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.