बिहारशरीफ, मार्च 11 -- रोजगार मेले में 102 लोगों को मिला रोजगार फोटो 11 शेखपुरा 01 - जॉब लेटर मिले अभ्यर्थियों के साथ जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला नियोजनालय द्वारा डीआरसीसी प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला लगाया। इसकी का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने किया। उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप में नौ कंपनियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 309 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमे से 102 लोगो को नौकरी मिली है। कुछ लोगो को मेला में ही नियुक्ति पत्र दे दिया गया है तो बाकी को कम्पनी द्वारा जॉब लेटर बाद में दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...