बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्टि अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में युवा नौकरियों की तलाश में बाहर जाते थे, लेकिन भाजपा की सरकार में नौकरियां खुद उनके घर चलकर आ रही हैं। कहा कि जो जिस व्यक्ति का दायित्व वह उसे पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएगा तो भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ सभी वर्गां को ल...