सीतापुर, मार्च 20 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन 2026 के अन्तर्गत शुक्रवार को श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी अहमद नगर कसरैला में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें निजी क्षेत्र की जिले के बाहर की 30 व सात जिले की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 37 कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इस मेले में कुल 1,756 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 1,040 बेरोजगारो को शार्टलिस्ट किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवल के साथ किया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन कुमार सिंह चौहान ने मेले का भ्रमण कर कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की और युवाओं से भी वार्ता कर उनकी रुचि को जाना। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोड एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.