पटना, दिसम्बर 14 -- बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) एवं रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) बिहार के संयुक्त बैनर तले रविवार को बीसीसीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के इंटर्नशिप योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन बीसीसीआई अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने किया। मौके पर आरओसी बिहार के निबंधक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि जॉब फेयर में सवा सौ अभ्यर्थी और राष्ट्रीय स्तर की 30 कंपनियों ने भाग लिया। पीके अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत इंटर्नशिप पूरा कर चुके युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के उद्देश्य से पायलट आधार पर यह योजना शुरू की है। योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.