फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- फर्रुखाबाद। आईटीआई में बुधवार को चार प्रतिष्ठित कंपनियों ने स्टाल लगाकर पंजीकरण शुरू किया। मेले में 150 को नौकरी दी जानी थी। सायं करीब चार बजे तक सिर्फ 32 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। कुछ युवा साक्षात्कार में फेल हो गए। 20 युवक-युवतियों का चयन साक्षात्कार के बाद नौकरी के लिए किया गया। इन लोगों को जॉब लेटर दिए गए। जॉब लेटर पाकर युवाओं के चेहरे खिले थे। नोडल प्रभारी व प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि 150 रिक्तियों के सापेक्ष सिर्फ 32 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया। 20 लोगों को जॉब लेटर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.