देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 6 निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। जिसमें आई टी आई, फिटर, वेल्डर, स्नातक, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट के लिए रोजगार मेला लगाया गया है। मेले में महिंद्रा एंड महिंद्रा, किर्बी, युवा फाउंडेशन, आरएस फुटवियर, प्रिंस पाइप्स आदि के साथ साथ अन्य कंपनियां भी हैं। सितंबर महीने भी रोशनाबाद स्थित आईटीआई में रोजगार मेला लगाया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए थे। कई युवाओं को कंपनियों में रोजगार भी मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.